Excel mouse pointer और cursor आकृतियों के बारे में जानें

एक्सेल माउस पॉइंटर शेप और कर्सर फंक्शनैलिटी : एक्सेल में माउस का उपयोग करके विभिन्न एक्सेल फ़ंक्शन आसानी से उपयोग किए जा सकते हैं। इसके लिए माउस पॉइंटर की आकृति और उससे जुड़ी कार्यक्षमता (फंक्शनैलिटी ) का पता होना चाहिए। आज हम Excel mouse pointer और cursor आकृतियों के बारे में बात करेंगे..

तो चलिए उदाहरणों के साथ विस्तार से समझाते हैं…


इस पृष्ठ में शामिल हैं:

📌 एक्सेल में माउस पॉइंटर के विभिन्न आकृति 📌 एरो माउस पॉइंटर [Arrow Mouse Pointer] 📌 सेलेक्ट [General Select] 📌 फ़िल डेटा [Fill Data] 📌 फ़िल डेटा कॉपी [Fill Data Copy] 📌 मूव सिलेक्टेड सेल [Move Selected Cell] 📌 कॉपी सिलेक्टेड सेल [Copy Selected Cells] 📌 आई-बीम [I-Beam] 📌 कॉलम या रो रीसाइज [Column/Row Resize] 📌 कॉलम या रौ सेलेक्ट [Column/Row Select]

एक्सेल में माउस पॉइंटर के विभिन्न आकृति – Different shapes of mouse pointer in excel

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में, माउस पॉइंटर माउस की स्थिति या स्थान के परिवर्तन के अनुसार अपना पॉइंटर कि आकृति बदलता रहता है। दरअसल, इस तरह से माउस के आकृति में बदलाव विभिन्न कार्यों की उपलब्धता का संकेत देता है। नीचे कुछ माउस पॉइंटर आकृतियों और उनकी संबंधित फंक्शनैलिटी का विस्तृत विवरण दिया गया है।


✔️ एरो माउस पॉइंटर [Arrow Mouse Pointer]

जब आप माउस को मेनू या रिबन में किसी कमांड आइकन पर ले जाते हैं, तो पॉइंटर के आकृति एक नार्मल एरो (तीर) पॉइंटर के जैस बन जाता है।

किसी मेनू या कमांड को चुनने या क्लिक करने के लिए उपयोग किया जाता है।

normal-arrow-cursor

✔️ Excel mouse pointer जनरल सेलेक्ट [General Select]

एक्सेल माउस पॉइंटर “जनरल सेलेक्ट” स्थिति में मोटा प्लस आकार का दिखता है। सेल/सेलओं का चयन करने के लिए इस का यूज़ किया जाता है।

General Select पॉइंटर द्वारा सेलेक्ट कैसे करें –
1) सेलओं पर माउस को क्लिक करके ।
2) बाईं माउस बटन दबाते हुए माउस को खींचकर ।
3) Ctrl बटन दबाकर, ऊपर बताए गए किसी भी तरीके का उपयोग करके एक दूसरे के बगल में स्थित सेल या सेल्स को सेलेक्ट कर सकते हैं।

pointer-shape-general-select

✔️ फ़िल डेटा [Fill Data]

जब आप माउस पॉइंटर को किसी सेल के एकदम निचले दाएं कोने में ले जाते हैं, तो माउस का आकार एक छोटे प्लस चिह्न की तरह होता है, माउस के इस आकार को Fill Data कहा जाता है।

इस पॉइंटर का उपयोग सेल डेटा को कॉपी करने या ऑटोफिल फ़ंक्शन (जैसे Copy Cells, Fill Series, Fill Formatting Only, Fill Without Formatting, Flash Fill ) का उपयोग करने के लिए किया जाता है।

fill-data

✔️ फ़िल डेटा कॉपी [Fill Data Copy]

जब आप “Ctrl” बटन दबाते हुए, माउस पॉइंटर को किसी सेल के एकदम निचले दाएं कोने में ले जाते हैं, तो माउस पॉइंटर एक छोटे “+” (प्लस)के ऊपर एक और छोटे “+” चिन्ह के साथ दिखता है।

उस समय, माउस को खींचकर छोड़ने से सिलेक्टेड डाटा की कॉपी या सीरीज बन जाती है

fill-data-copy

✔️Excel mouse pointer मूव सिलेक्टेड सेल [Move Selected Cell]

जब आप माउस को सिलेक्टेड सेल या सेल की श्रेणी की सीमा रेखा पर ले जाते हैं, तो माउस पॉइंटर एक छोटे क्रॉस के साथ एक सामान्य एरो पॉइंटर जैसा दिखता है।

सिलेक्टेड स्थान के ऊपर जब माउस पॉइंटर मूव पॉइंटर में बदल जाता है। तब बाईं माउस बटन दबाते हुए माउस को खींचकर डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है।

excel-mouse-pointer-move-selected-cell

✔️ कॉपी सिलेक्टेड सेल [Copy Selected Cells]

जब आप “Ctrl” बटन दबाते हुए, माउस को सिलेक्टेड सेल या सेल की श्रेणी की सीमा रेखा पर ले जाते हैं, तो माउस पॉइंटर एक सामान्य एरो पॉइंटर के ऊपर एक छोटे “+” प्रतीक के साथ दिखाई देता है।

उस समय, माउस को खींचकर वर्कशीट की किसी स्थान पर छोड़ने से सिलेक्टेड डेटा की एक कॉपी (प्रतिलिपि) बन जाती है।

copy-selected-cells

✔️Excel mouse pointer आई-बीम [I-Beam]

आई-बीम नीचे की छवि की तरह दिखता है। सेल में बाएँ माउस बटन पर डबल-क्लिक करने से, उस सेल-में माउस पॉइंटर एक I-बीम के आकार में बदल जाता है, और सेल में एक कर्सर ब्लिंक करना शुरू कर देता है।

I-Beam टेक्स्ट कर्सर को इंगित करता है, यानी जब पॉइंटर इस तरह होता है, तो इस क्षेत्र में टेक्स्ट टाइपिंग और एडिटिंग सामान्य तरीके से किया जा सकता है।

excel-mouse-pointer-i-beam

✔️ कॉलम / रो रीसाइज [Column/Row Resize]

कॉलम या रौ (Column/Row) को अलग करने वाली हेडिंग लाइन पर माउस पॉइंटर को ले जाने से माउस पॉइंटर दो दिशाओं में इंगित करने वाले तीरों के साथ एक काली रेखा में बदल जाता है।

कॉलम या रौ (Column/Row) की चौड़ाई बढ़ाने या घटाने के लिए उपयोग किया जाता है।
जब रिसाइज़िंग पॉइंटर दिखाई दे …
तो कॉलम/पंक्ति की चौड़ाई बढ़ाने या घटाने के लिए क्लिक करें और बाएँ बटन दबाते हुए माउस को खींचकर चौड़ाई बढ़ाएँ या घटाएँ।
या डबल-क्लीक करके,कॉलम/रौ को ऑटोमेटिकली रिसाइज़ करें।
एकाधिक कॉलम या रौ की आकार बदलने के लिए, पहले कॉलम/रौ का सेलेक्ट करें और फिर आवश्यकताओं के अनुसार उपरोक्त विधियों में से किसी एक का उपयोग करें।

pointer-column-Row-resize

✔️ कॉलम / रौ सेलेक्ट [Column/Row Select]

माउस को किसी कॉलम या रो हेडिंग पर ले जाने पर माउस पॉइंटर एक छोटे काले तीर की तरह दिखता है। जो नीचे या दाईं ओर इशारा करता है।

कॉलम या रो का सेलेक्ट करने के लिए उपयोग किया जाता है। सिंगल-क्लिक से एक कॉलम या एक रौ सेलेक्ट होता है। एकाधिक कॉलम या रौ को सेलेक्ट करने के लिए डबल-क्लिक करें और खींचें। एक दूसरे के बगल बाले कॉलम या रौ को छोड़ कर अलग अलग कॉलम या रौ को सेलेक्ट करने के लिए माउस क्लिक करते समय Ctrl बटन दबाए रखे।

column-Row-select

निष्कर्ष – Conclusion

एक्सेल में, माउस पॉइंटर माउस की स्थिति के परिवर्तन के अनुसार अपना आकार और फंक्शनैलिटी चेंज करता रहता है। माउस पॉइंटर का परिवर्तन इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह शीट पर कहाँ है।


Share On: